माधुरी दीक्षित का ब्लॉकबस्टर गाना, जिसे आज भी ब्रेकअप के बाद सुनती हैं लड़कियां, एक-एक बोल पर छलक पड़ते हैं आंसू

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1991 में उन्होंने एक ऐसी लव ट्रायंगल वाली फिल्म में काम किया था,जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म के सारे गाने हिट साबित हुए थे. उस फिल्म का नाम है, साजन. इस फिल्म में एक गाना है, 'जिए तो जिए कैसे बिन आपके' इस गाने में माधुरी अपने प्यार से मिले धोखे के बाद टूट जाती हैं. इस दर्द भरे गाने को आज भी ब्रेकअप के बाद लड़कियां सुनना पसंद करती है. गाने को आवाज अनुराधा पौड़वाल ने दी है. गाने का एक एक बोल आपको रोने पर मजबूर कर देगा. इस फिल्म को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं. फिल्म से तीनों स्टार की किस्मत चमक उठी थी.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/xnKLfZU

Comments