काशी विश्वनाथ के दर पर जैकलीन फर्नांडिस, चेहरे पर मास्क, माथे पर त्रिपुंड और जुबां पर 'हर-हर महादेव'

Jacqueline Fernandez Kashi Vishwanath Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. चेहरे पर मास्क लगाकर मंदिर पहुंचीं जैकलीन ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया. दर्शन के बाद माथे पर त्रिपुंड लगाए अभिनेत्री ने 'हर-हर महादेव' का जयघोष किया. उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए इसे अपनी कल्पना से अधिक सुंदर बताया. इस दौरान उनके दीदार के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/POwRsXz

Comments