3.30 मिनट का वो ब्लॉकबस्टर गाना, बारिश में हुस्नपरी ने जमकर मटकाई थी पतली कमर, मेकर्स तो हो गए थे मालामाल

जीनत अमान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अपने दमदार किरदारों से तो वह तहलका ही मचा देती थीं. साल 1974 में उन्होंने फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में काम किया था. फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई ही थी. लेकिन एक गाना तो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. वो गाना है जीनत और मनोज कुमार पर फिल्माया गया, 'हाय हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी...'.इस गाने में जीनत अमान ने बारिश में अपनी पतली कमर ऐसी मटकाई कि वह रातोंरात स्टार एक्ट्रेस बन गई थी. इस गाने के बोल गीतकार वर्मा मलिक ने बहुत आसान लेकिन चुलबुले लिखे. गाने को संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने डिस्को बीट्स के साथ देसी तड़का लगाया. लता जी की मधुर आवाज में शरारत भरे अंदाज में जब ये गाना आया तो इस गाने के लिए टिकट खरीदकर थिएटर जाने लगे थे. 3 मिनट 30 सेकेंड के इस गाने को आज भी लोग रीक्रिएट करते हैं. इस फिल्म ने ऐसी ताबड़तोड़ कमाई की थी कि मेकर्स रातोंरात मालामाल हो गए थे. जीनत अमान ने भी अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह जब-जब बारिश में पर्दे पर आती हैं, मेकर्स मालामाल हो जाते हैं.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/O7bF6lG

Comments