Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 की लैंडिंग से देश भर में जश्न का माहौल, रजनीकांत सहित इन स्टार्स ने लिखे ये पोस्ट

Chandrayaan-3 Moon Landing Successful LIVE Updates: चंद्रयान 3 की 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लॉन्चिंग हुई और पूरा भारत अब इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना रहा है. चंद्रयान 3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरा और भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया है. लैंडिंग से पहले लोगों ने इस मिशन की कामयाबी के लिए मंदिर, मस्जिद में दुआएं भी की और आखिरकार ISRO के वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई. लैंडिग के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने भी इस मोमेंट पर खुशी जाहिर की और चंद्रयान 3 लॉन्च पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. तमिल फिल्म उद्योग के आर माधवन से लेकर सुपरस्टार रजनीकांत और प्रसिद्ध कन्नड़ सुपरस्टार यश और मलायलम अभिनेता मोहनलाल ने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हार्दिक पोस्ट के साथ इसरो की बड़ी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इनके अलावा अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, कल्याणराम नंदमुरी भी उन हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की सराहना की. वहीं प्रकाश राज अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर पुलिस मामले में फंस गए हैं और ट्रोल्स का भी शिकार हो रहे हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/0agW8ZY

Comments